रोटरी क्लब ऑफ गया युवा द्वारा खरखुरा में माहवारी स्वास्थ्य एवं महिला समानता विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को माहवारी के प्रति वैज्ञानिक जानकारी देना तथा समाज में व्याप्त लैंगिक असमानता और पितृसत्तात्मक सोच के प्रति जागरूक बनाना था.
कार्यशाला के दौरान लगभग 125 छात्राओं को माहवारी पर आधारित लघु फिल्म 'हैलो पीरियड्स' दिखायी गयी. इसके बाद मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों, स्वच्छता, सही उत्पादों के उपयोग और इस विषय पर बिना झिझक बात करने की आवश्यकता पर चर्चा की गयी.
डॉ सुरभि कुमारी ने दिए छात्राओं के सवालों के जवाब
डॉ सुरभि कुमारी ने माहवारी स्वास्थ्य पर सत्र लेते हुए छात्राओं के प्रश्नों का सरल और संवेदनशील तरीके से उत्तर दिया.
लैंगिक भेदभाव और पितृसत्ता पर सुरचिता लाल ने किया संवाद
वहीं, सुरचिता लाल ने महिला समानता पर संवाद करते हुए समाज में मौजूद लैंगिक भेदभाव, पितृसत्ता तथा बालिकाओं के सामने आने वाली असमानताओं पर चर्चा की. छात्राओं ने भी अपने अनुभव और विचार साझा किये.
Also Read : बोधगया के प्राचीन श्रीजगन्नाथ मंदिर का प्रबंधन अब मठ के हाथ, धार्मिक न्यास पर्षद ने जारी किया आदेश
रोटरी क्लब की अध्यक्ष और सचिव रहीं मौजूद
कार्यक्रम में संगठन की अध्यक्ष स्मिता पोद्दार, सचिव डॉ सुरभि कुमारी तथा रश्मि मौजूद थीं.
महिलाओं को जागरूक करने का निरंतर प्रयास जारी
कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों और आयोजकों ने किशोरियों के स्वास्थ्य और अधिकारों के प्रति इसी तरह के जागरूकता सत्र आगे भी आयोजित करने की बात दोहराई.
