50 हजार रुपये के इनामी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

एसएसपी आशीष भारती के द्वारा बथानी डीएसपी के नेतृत्व में गठित एसटीएफ ने 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात रवि कुमार उर्फ रवि चौहान को गणपत नगर पहाड़ी के पास से गिरफ्तार कर लिया है.

नीमचक बथानी.

एसएसपी आशीष भारती के द्वारा बथानी डीएसपी के नेतृत्व में गठित एसटीएफ ने 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात रवि कुमार उर्फ रवि चौहान को गणपत नगर पहाड़ी के पास से गिरफ्तार कर लिया है. वह गणपतनगर का रहनेवाला है. यह जानकारी शनिवार को एसएसपी ने दी. उन्होंने बताया कि 25 अक्तूबर 2023 को बथानी थाना क्षेत्र के गणपतनगर गांव के रहनेवाले शिवन चौहान के बेटे संजय चौहान को उसके गांव के लोगों ने हमला कर गोली मार दिया था. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. बाद में इलाज के दौरान संजय चौहान की मौत हो गयी थी. इस मामले को लेकर संजय की मां शांति देवी के बयान पर बथानी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इस मामले में चार नामजद अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. इस कांड के नामजद आरोपित रवि चौहान लगातार फरार था. इसका आपराधिक इतिहास खंगाला गया, तो पता चला कि इसके विरुद्ध बथानी थाने में हत्या का प्रयास, हत्या, आर्म्स एक्ट सहित अन्य संगीन घटनाओं से संबंधित चार-चार मामले दर्ज हैं. तब इसके विरुद्ध एक रिपोर्ट तैयार कर पुलिस मुख्यालय भेजा गया. पुलिस मुख्यालय ने रवि चौहान पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया. एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार रवि चौहान से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >