एसएसपी ने किया कंट्रोल व वायरलेस रूम का निरीक्षण

एसएसपी आनंद कुमार ने सोमवार को पुलिस कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम व वायरलेस कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम के विभिन्न कार्यों का गहन विश्लेषण किया.

गया. एसएसपी आनंद कुमार ने सोमवार को पुलिस कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम व वायरलेस कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम के विभिन्न कार्यों का गहन विश्लेषण किया. इसमें ट्रैफिक नियंत्रण, पेट्रोलिंग टीमों की निगरानी, थानों के मध्य समन्वय स्थापित कर बेहतर विधि-व्यवस्था निर्माण, पुलिस कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए उठाए गए कदम, वायरलेस नेटवर्क की दक्षता, और संसाधनों के प्रभावी उपयोग का आकलन शामिल था. निरीक्षण के उपरांत एसएसपी ने वहां कार्यरत पदाधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिये कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन सतर्कता, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ करें. उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आवश्यक सूचना प्राप्त होने पर संबंधित थानों और उच्च पुलिस अधिकारियों को तुरंत सूचित किया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >