श्रीराम जानकी प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

गया जी न्यूज : निकाली गयी शोभायात्र

गया जी न्यूज : निकाली गयी शोभायात्र

प्रतिनिधि, गुरुआ.

गुरुआ प्रखंड के भरौंधा स्थित ठाकुरबाड़ी के परिसर में सोमवार से रविवार तक चलने वाला सात दिवसीय श्रीराम जानकी प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को कलशयात्रा के साथ हुआ. इसमें मुख्य रूप से सिद्धेश्वर शर्मा, सच्चिदा शर्मा, बबलू कुमार, कृष्ण शर्मा, रवि रंजन कुमार उर्फ राजा बाबू, चंदन शर्मा, अर्जुन पासवान, मथुरा पाठक, डॉ अरुण सिंह व अशोक कुमार आदि शामिल रहे. कलशयात्रा भुरहा से जलभरी कर प्रारंभ की गयी, जो यज्ञ स्थल तक गाजे-बाजे के साथ गयी. तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गयी. इस संबंध में रविरंजन कुमार उर्फ राजा बाबू ने बताया कि संध्या में अयोध्या से आये प्रवचनकर्ता श्रीश्री 1008 किंगकर दास महाराज के द्वारा प्रवचन दिया जायेगा. इस बीच भंडाो का भी आयोजन किया गया है. ठाकुरबाड़ी परिसर भक्तिमय बना हुआ है. इसमें आसपास के हजारों लोग शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >