Gaya News : त्योहारी सीजन में गया होकर दौड़ेगी छह जोड़ी स्पेशल ट्रेन, जानें गाड़ी नंबर, रूट और टाइम

Gaya News : त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए रेलवे ने गया रेलवे स्टेशन सहित अलग-अलग रूटों से पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत गया से होकर छह जोड़ी ट्रेनों के परिचालन की उम्मीद है.

Gaya News: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए रेलवे ने गया रेलवे स्टेशन सहित अलग-अलग रूटों से पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत गया से होकर छह जोड़ी ट्रेनों के परिचालन की उम्मीद है. इनमें दो जोड़ी ट्रेनों के संदर्भ में आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है. इधर यात्रियों की भीड़ कंट्रोल करने व अतिरिक्त ट्रेनों के परिचालन को लेकर रेलवे के वरीय अधिकारियों की एक विशेष बैठक भी हुई है. एक अक्तूबर से 30 नवंबर तक अलग-अलग रेलखंडों पर पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा.

लंबी वेटिंग लिस्ट से लोग परेशान

दूसरी तरफ गया होकर नियमित रूप से चलनेवाली महाबोधि एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई, जोधपुर-हावड़ा, कालका एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम सहित अन्य राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है. इस कारण यात्रियों को पूजा स्पेशल ट्रेनों का इंतजार है. इस संबंध में पूमरे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए जल्द ही पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जायेगा. हर साल त्योहारों के अवसर पर रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है. इस वर्ष इन स्पेशल ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी की गयी है.

इन रेलखंडों पर चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गया होकर धनबाद, हावड़ा, डीडीयू, दिल्ली, आनंद विहार, किऊल सहित अन्य रेलखंडों पर पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा. सीपीआरओ ने बताया कि त्योहार को देखते हुए फिलहाल गया से पटना और गया से राजेंद्रनगर के बीच ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है. सीपीआरओ ने बताया कि गाड़ी संख्या 03313 राजेंद्रनगर-गया एक्सप्रेस स्पेशल 31 अक्टूबर तक सप्ताह में पांच दिन (रविवार एवं बुधवार को छोड़कर) राजेंद्रनगर से 21.45 बजे खुलकर 21.55 बजे पटना जं. 22.21 बजे पुनपुन, 22.38 बजे टेहटा, 23.00 जहानाबाद, 23.17 बजे मखदुमपुर गया, 23.31 बजे बेला रुकते हुए 00.40 बजे गया पहुंचेगी. वहीं वापसी में, गाड़ी संख्या 03314 गया-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस स्पेशल एक नवंबर तक सप्ताह में पांच दिन (सोमवार व गुरुवार को छोड़कर) गया से 04.20 बजे खुलकर 04.35 बजे बेला, 04.47 बजे मखदुमपुर बेला, 05.05 बजे जहानाबाद, 05.24 बजे टेहटा, 05.46 बजे पुनपुन व 06.45 बजे पटना जं. रूकते हुए 07.05 बजे राजेंद्रनगर पहुंचेगी.

इन ट्रेनों 54 से 115 तक वेटिंग लिस्ट

ट्रेन संख्या 12301 राजधानी एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12381 पूर्वा एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12311 नेताजी एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12259 बिकानेर-दुरंतो एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12313 राजधानी एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12321 मुंबई मेल एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12357 दुर्गियाना एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 13307 गंगा-सतलज एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 13009 दून एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12397 महाबोधि एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12308 जोधपुर-हावड़ा

इसे भी पढ़ें: Bihar BPSC Teacher: शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, इन शिक्षकों की जाएगी नौकरी! 7 दिन का दिया समय

EX CM : ‘पहले बाप ने गाली दी, अब बेटा दे रहा’, लालू-तेजस्वी पर भड़के पूर्व मुख्यमंत्री, जाति पर घमासान तेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >