सशक्त स्थाई समिति चुनाव को लेकर शेरघाटी नगर परिषद में हलचल, पुराने चेहरों की वापसी तय

Gaya Ji News: शेरघाटी नगर परिषद की सशक्त स्थाई समिति के तीन सदस्यों के चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. चुनाव कल होना तय है और मौजूदा तीन सदस्यों की वापसी लगभग तय मानी जा रही है.

Gaya Ji News(नवीन कुमार मिश्रा): शेरघाटी नगर पर्षद की सशक्त स्थाई समिति के तीन सदस्यों के चुनाव को लेकर नगर राजनीति में हलचल तेज हो गई है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार चुनाव के लिए कल की तारीख तय की गई है.

नगर परिषद की पांच सदस्यीय सशक्त स्थाई समिति

इस चुनाव के लिए शेरघाटी के एसडीओ मनीष कुमार को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. नगर परिषद की पांच सदस्यीय सशक्त स्थाई समिति में मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद पदेन सदस्य होते हैं, जबकि शेष तीन सदस्यों का चयन पार्षदों के बीच मतदान के जरिए किया जाता है. वर्तमान समिति में अशोक सिंह, अनीता देवी और सुमित्रा देवी सदस्य हैं.

नगर पर्षद सूत्रों के अनुसार इस बार भी तीनों की पुनः वापसी लगभग तय मानी जा रही है. बताया जा रहा है कि अब तक किसी अन्य पार्षद ने चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा नहीं की है. ऐसे में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना भी जताई जा रही है.

नगर पर्षद में कुल 28 पार्षद सदस्य

शेरघाटी नगर पर्षद में कुल 28 पार्षद सदस्य हैं, जिनके मतदान से समिति का गठन होगा. समिति का कार्य नगर पर्षद के विकास, योजनाओं की स्वीकृति और वित्तीय मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय लेना होता है.

Also Read: कोंच के चेत बिगहा में करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में कोहराम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Suryakant Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >