गया जी : शेरघाटी अस्पताल में गंदा शौचालय, जमा पानी और बदबू देख SDO हुए नाराज; 15 दिन का अल्टीमेटम

शेरघाटी अनुमंडल के नए एसडीओ जतिन कुमार ने अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने गंदगी और बदहाल व्यवस्था को देखकर गहरी नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने उपाधीक्षक को 15 दिनों के भीतर व्यवस्था सुधारने का आदेश दिया है.

Sherghati Hospital Inspection ( नवीन कुमार मिश्रा) : गया जी जिले के शेरघाटी अनुमंडल के नये एसडीओ जतिन कुमार ने अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में व्याप्त गंदगी और बदहाल व्यवस्था को देखकर उन्होंने नाराजगी जतायी.

अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण करते एसडीओ जतिन कुमार साथ में उपाधीक्षक डॉ उदय कुमार | Prabhat Khabar Network

एसडीओ ने बारी-बारी से ओपीडी सेवा, एक्स-रे, कार्यालय, इमरजेंसी वार्ड, प्याऊ, शौचालय और यूरिनल समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

गंदगी और बदहाल व्यवस्था पर उपाधीक्षक को फटकार

प्याऊ के पास फैली गंदगी, जमा पानी और गंदे शौचालय व यूरिनल को देखकर एसडीओ ने उपाधीक्षक डॉ उदय कुमार से कहा कि केवल फर्श की सफाई से अस्पताल की व्यवस्था बेहतर नहीं हो जाती. अस्पताल का हर कोना साफ-सुथरा और दुर्गंध रहित होना चाहिए.

निरीक्षण के दौरान एसडीओ जतिन कुमार

मरीजों की उम्मीद और अस्पताल की स्थिति पर बोले एसडीओ

उन्होंने कहा कि मरीज और उनके परिजन काफी उम्मीद के साथ अस्पताल पहुंचते हैं कि यहां इलाज के बाद वे स्वस्थ होकर घर लौटेंगे, लेकिन अस्पताल की बदहाल स्थिति देखकर वे खुद हैरान होते होंगे. एसडीओ ने कहा कि इतना बड़ा भवन और संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद अस्पताल की ऐसी स्थिति कहीं से उचित नहीं है.

Also Read : गया जी में श्रद्धालुओं के लिए बन रही 94.5 करोड़ की आधुनिक धर्मशाला, पार्किंग से डॉरमेट्री तक होंगी ये खास सुविधाएं

एंबुलेंस की व्यवस्था का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान उन्होंने एंबुलेंस का भी जायजा लिया और चालक से जानकारी ली. गौरतलब है कि सोमवार की रात एंबुलेंस में मॉनीटर खराब रहने को लेकर हंगामा हुआ था. बताया जाता है कि करीब डेढ़ माह से एंबुलेंस का मॉनीटर खराब है.

व्यवस्था सुधारने के लिए मांगा 15 दिनों का समय

एसडीओ ने अस्पताल की उपाधीक्षक से सभी कमियों को दूर करने की समय सीमा पूछी. इस पर उपाधीक्षक ने व्यवस्था सुधारने के लिए 15 दिनों का समय मांगा. अब देखना होगा कि इस अवधि में अस्पताल की व्यवस्था में कितना सुधार होता है और इसके बाद प्रशासन का अगला कदम क्या होता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >