गया जी : शेरघाटी में भाकपा-माले का धरना, 13 मांगों में गरीबों को 5 डिसमिल जमीन और घर के लिए 5 लाख रुपये की मांग

भाकपा-माले (लिबरेशन) ने शेरघाटी में जनसरोकार से जुड़ी 13 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया. इसमें भूमिहीन गरीबों को वास भूमि, पक्के आवास, राशन कार्ड सुधार और पेंशन बढ़ोतरी जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं. पार्टी ने सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और रोजमर्रा की सुविधाओं पर जोर दिया.

Sherghati CPI ML Protest (नवीन कुमार मिश्रा) : भाकपा-माले (लिबरेशन) की ओर से जनसरोकार से जुड़ी विभिन्न 13 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को शेरघाटी में धरना-प्रदर्शन किया गया, जिसके उपरांत पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपना मांगपत्र सौंपा.

भूमिहीन गरीबों को वास भूमि और आवास की मांग

इस मांगपत्र में भूमिहीन गरीब परिवारों को पांच डिसमिल वास भूमि का परचा देने और आवास की पूरी गारंटी करने की मांग उठाई गई, तथा वर्षों से जिस जमीन पर गरीब परिवार बसे हैं, उन्हें वास भूमि का परचा देने और बिना वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों के घरों पर बुलडोजर नहीं चलाने की बात कही गई.

आवास योजना, राशन कार्ड और पेंशन बढ़ोतरी के मुद्दे

पार्टी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने और जमीन के कागजात की शर्त हटाने, राशन कार्ड से कटे नामों को पुनः जोड़ने और नए राशन कार्ड बनाने की मांग की, साथ ही वृद्धजनों, दिव्यांगों और विधवा महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में होल्डिंग टैक्स वसूली का फैसला वापस लेने की भी मांग उठाई.

रोजगार, मजदूरी और बुनियादी सुविधाओं पर जोर

इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों में सालभर रोजगार व 700 रुपये दैनिक मजदूरी, प्रवासी मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा व सुरक्षित रोजगार की गारंटी, शिक्षा और स्वास्थ्य के निजीकरण पर रोक, बंद पड़े नल-जल योजनाओं को दुरुस्त करने तथा विभिन्न प्रकार के परचाधारियों को उनकी जमीन पर दखल दिलाने की मांग भी इसमें शामिल रही.

अंचल कार्यालय के गेट पर धरना प्रर्दशन करते भाकपा माले कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख कार्यकर्ता और प्रतिनिधि

इस धरना-प्रदर्शन के दौरान रामलेखन प्रसाद, सुरेश प्रसाद, शीला वर्मा समेत अन्य कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे, जबकि प्रशासनिक अधिकारियों को मांगपत्र सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में कुलेश्वर मांझी और सीताराम मांझी प्रमुख रूप से शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >