रक्षाबंधन पर शेरघाटी में भाई-बहनों का मिलन, राखी-मिठाई की दुकानों पर दिनभर रही भीड़

शेरघाटी में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास के साथ उत्साह और उमंग से मनाया गया. बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि व सलामती की कामना की. बाजारों में राखी, मिठाई और उपहार की दुकानों पर भीड़ देखी गई.

Sherghati Raksha Bandhan (नवीन कुमार मिश्रा) : भाई-बहन के मधुर स्नेह और अटूट विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को शेरघाटी में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि व सलामती की कामना की.

बहनों ने उतारी आरती और कराया मुंह मीठा

इस दौरान बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली-चंदन का तिलक लगाकर आरती उतारी और उनका मुंह मीठा कराया. बहनों ने भाइयों की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की.

भाइयों ने रक्षा का संकल्प दोहराकर भेंट किए उपहार

वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए उन्हें उपहार भेंट किए. भाई-बहन के इस पावन पर्व को लेकर परिवारों में खुशियों का माहौल बना रहा.

शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक बना रहा उल्लास, आवागमन जारी

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक रक्षाबंधन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला. सुबह से ही बहनों का भाई के घर और भाइयों का बहनों के घर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा.

Also Read : गया सेंट्रल जेल में रक्षाबंधन पर भावुक नजारा, भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर छलक पड़े आंसू

बाजारों में लगी रही भीड़, बच्चों में दिखा खासा उत्साह

बाजारों में राखी, मिठाई और उपहार की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई. छोटे बच्चों में भी त्योहार को लेकर खासा उत्साह नजर आया. पूरे दिन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह से जुड़ा यह पर्व शेरघाटी में उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >