छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से याद किये आजादी के सात शहीद

मगध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रकोष्ठ व आइक्यूएसी की ओर से अगस्त क्रांति की वर्षगांठ पर छात्रों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया.

बोधगया. मगध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रकोष्ठ व आइक्यूएसी की ओर से अगस्त क्रांति की वर्षगांठ पर छात्रों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया. विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर आयोजित इस नाटक में 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में बिहार के सात अमर शहीदों जगपति कुमार, रामानंद सिंह, उमाकांत प्रसाद सिन्हा, देवीपदा चौधरी, राम गोविंद सिंह, सतीश प्रसाद झा और राजेंद्र सिंह के बलिदान को याद किया गया. नाटक में विभिन्न विभागों के छात्रों ने भाग लिया और स्वतंत्रता संग्राम में इन वीरों के योगदान को दर्शाया. आयोजन में सारथी समन्वयक डॉ एकता वर्मा की अहम भूमिका रही. कार्यक्रम में प्रो मुकेश कुमार, डॉ प्रियंका सिंह, डॉ दिव्या मिश्रा, डॉ कविता कुमारी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी व छात्र उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >