हनुमान प्रतिमा प्राणप्रतिष्ठा को लेकर सात दिवसीय यज्ञ शुरू

प्रखंड के गोपी मोड़ में सात दिवसीय यज्ञ रविवार को शुरू हुआ.

फतेहपुर. प्रखंड के गोपी मोड़ में सात दिवसीय यज्ञ रविवार को शुरू हुआ. यज्ञ को लेकर बाराटांड़ स्थित ढाढ़र नदी से कलश में पवित्र जल भरकर जलभरी यात्रा निकाली गयी. जलभरी यात्रा केतरा, गोपी मोड़ सहित अन्य गांवों का भ्रमण कर यज्ञस्थल पहुंची. वहीं, यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ कलश की स्थापना की गयी. बाराटांड़ निवासी उपेंद्र भारती ने बताया कि गोपी मोड़ पर हनुमान मंदिर में प्रतिमा प्राणप्रतिष्ठा की जायेगी. वहीं, सात दिवसीय यज्ञ के साथ-साथ रात्रि में हनुमान कथा अयोध्या से आये कथावाचक करेंगे. वहीं, यज्ञ बाबा कृष्ण स्वामी महाराज के नेतृत्व में किया जा रहा है. आयोजन को सफल बनाने में विनोद यादव, दिनेश कुमार, गुड्डू कुमार, संतोष कुमार, सुरेश प्रसाद व महेश प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >