सितंबर में 18 ट्रेनें रहेंगी रद्द, गया-पटना समेत कई रूट की ट्रेनों का बदलेगा रूट; देखें पूरी लिस्ट

पूर्वी रेलवे के मुगमा स्टेशन पर सितंबर में होने वाले रिमॉडलिंग कार्य के कारण 18 ट्रेनों को रद्द किया जाएगा. कई प्रमुख एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनों के रूट भी बदले जाएंगे. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें.

Train Cancellation Bihar : पूर्वी रेलवे के मुगमा स्टेशन पर प्रस्तावित रिमॉडलिंग कार्य को लेकर सितंबर में ट्रेनों के परिचालन में व्यापक बदलाव किया जायेगा. निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित रेल परिचालन को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों को रद्द, कुछ का आंशिक समापन व प्रारंभ और कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है.

ट्रेन की तस्वीर

सितंबर में शुरू होगा रिमॉडलिंग कार्य

इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने बताया कि रिमॉडलिंग कार्य को लेकर सितंबर में कामकाज शुरू होगी.

Also Read : गया जी में श्रद्धालुओं के लिए बन रही 94.5 करोड़ की आधुनिक धर्मशाला, पार्किंग से डॉरमेट्री तक होंगी ये खास सुविधाएं

रेलवे के अनुसार रीमॉडलिंग कार्य पूरा होने के बाद प्रभावित ट्रेनों का परिचालन निर्धारित मार्ग और समय के अनुसार किया जायेगा. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें.

स्टेशन पर खड़ी ट्रेन. फोटो- सोशल मीडिया

रिमॉडलिंग कार्य के कारण 18 ट्रेनें रहेंगी रद्द

क्रम सं.तिथिगाड़ी संख्याट्रेन का नाम
121 सितंबर12371हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस
222 सितंबर12329सियालदह-आनंद विहार टर्मिनल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
323 सितंबर12330आनंद विहार टर्मिनल-सियालदह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
424 सितंबर12372बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस
524 सितंबर13167कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस

कई प्रमुख एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें भी होंगी प्रभावित

क्रम सं.गाड़ी संख्याट्रेन का नामप्रभावित अवधि / स्थिति
118629रांची - गोरखपुर एक्सप्रेसनिर्धारित तिथियों पर रद्द
218119टाटा - जयनगर एक्सप्रेसनिर्धारित तिथियों पर रद्द
318630गोरखपुर - रांची एक्सप्रेसनिर्धारित तिथियों पर रद्द
418120जयनगर - टाटा एक्सप्रेसनिर्धारित तिथियों पर रद्द
513168आगरा कैंट - कोलकाता एक्सप्रेसनिर्धारित तिथियों पर रद्द
6-आसनसोल - बरकाकाना मेमू24 से 27 सितंबर तक रद्द
7-बरकाकाना - आसनसोल मेमू24 से 27 सितंबर तक रद्द

इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों का बदलेगा मार्ग

कार्य के कारण 24 से 27 सितंबर तक 13331 धनबाद-पटना और 13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन गया के रास्ते किया जायेगा. वहीं कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस को सीतारामपुर-झाझा-पटना-पं. दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते चलाया जायेगा.

सियालदह-बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस ( AI इमेज )

Also Read : वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनने की ओर बढ़ रहा गया जंक्शन, फिर भी अहमदाबाद-सूरत-पुणे समेत कई शहरों की सीधी ट्रेन नहीं

सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस और सियालदह-बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस का भी निर्धारित तिथियों पर मार्ग बदला गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रोहित कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >