School Closed: शीतलहर को देखते हुए इस जिले में 1 से 5 तक के सभी स्कूल बंद, जगह-जगह अलाव जलाने के आदेश

School Closed: बिहार में इन दिनों शीतलहर चल रही है. लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं. ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. इसी बीच गया में जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 5 तक के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है. जानिए पूरी खबर…

School Closed: इन दिनों पूरा बिहार शीतलहर की चपेट में है. मौसम विभाग ने कोल्ड डे को लेकर अलर्ट जारी किया है. ठंडी हवा चलने की वजह से दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से 6 जनवरी तक बिहार में तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अपने ताजा अपडेट में बताया है कि अगले दो दिनों तक बिहार के 12 जिलों में मध्यम से घना स्तर का कुहासा देखने को मिल सकता है. इसी बीच गया प्रशासन ने जिले के सभी प्री-स्कूल, सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है. 

जिले में बंद रहेंगे स्कूल

जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए गया जिला पदाधिकारी डा त्यागराजन एसएम ने जिले के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है. कक्षा 1 से 5 तक इसके साथ ही सभी आंगनवाड़ी केंद्र भी 8 जनवरी 2025 तक बंद रहेंगे. कक्षा 5 से ऊपर के बच्चों के लिये निजी और सरकारी स्कूल सुबह 9:30 के बाद से संचालित किए जाएंगे. वहीं शाम 4 बजे के पहले बच्चों की छुट्टी भी कर देने का निर्देश है. जिला प्रशासन का यह निर्देश आज यानी 4 जनवरी से 8 जनवरी 2025 तक लागू रहेगा. दरअसल, गया में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है और इसी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. 

गया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जिलाधिकारी के निर्देश पर अलाव की व्यवस्था

डीएम ने गया जिले के सभी प्रखंड और शहरी क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था कराने का भी आदेश दिया है. गांव के सभी मुख्य जगहों और शहर के चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये गए हैं. जिलाधिकारी डा. त्यागराजन एसएम के आदेश का पालन करते हुए नगर परिषद बोधगया इलाके में अलाव की व्यवस्था की गई है. बोधगया के विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव जलाया गया है. नगर परिषद बोधगया के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने महाबोधी मन्दिर के आस पास अलाव की व्यवस्था कराई है. इसके अलावा गांधी चौक, कालचक्र मैदान, राजपुर मोड, पचछट्टी मोड़, वर्मा मोड़, नोड वन, थाई टेंपल जैसे मुख्य इलाकों में अलाव की व्यवस्था की गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >