हड़ताल में बिहार-झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन होगा शामिल

सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन की आयोजित बैठक में 11 सूत्री मांगों को लेकर नौ जुलाई को घोषित अखिल भारतीय हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया गया है.

गया जी. अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ भवन में रविवार को बिहार-झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन की आयोजित बैठक में 11 सूत्री मांगों को लेकर नौ जुलाई को घोषित अखिल भारतीय हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया गया है. इनकी 11 सूत्री मांगों में चार श्रम संहिता रद्द करने, आठ घंटा काम का समय सीमा निर्धारित करने, सरकारी अस्पताल में निर्धारित कानून के मुताबिक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव को काम करने देने मुख्य रूप से शामिल है. बैठक में जिला इकाई अध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव ओमप्रकाश झा, राज्य उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, राज्य सचिव बीसी मनीष सभी ने संगठन के मुताबिक आम सदस्यों के बीच विस्तारपूर्वक चर्चा की. बैठक की अध्यक्षता यूनियन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NIRAJ KUMAR

NIRAJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >