गया जी. ऑपरेशन डिग्निटी के तहत आरपीएफ ने शुक्रवार को एक गूंगे युवक को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया. आरपीएफ के अनुसार गाड़ी संख्या 03698 आनंद विहार-शेखपुरा स्पेशल के गया स्टेशन प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंचने पर जनरल कोच में युवक मिला, जो बोलने में असमर्थ था. सूचना के आधार पर उसके परिजनों को फोटो भेजा गया, जिससे उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बादशाहपुर निवासी सुधांशु मिश्रा के रूप में हुई. सत्यापन के बाद आरपीएफ पोस्ट पर पहुंचे पिता सुरेश मिश्रा को युवक को सुपुर्द कर दिया गया. परिवार ने आरपीएफ का आभार जताया.
आरपीएफ ने गूंगे युवक को परिजनों से मिलाया
ऑपरेशन डिग्निटी के तहत आरपीएफ ने शुक्रवार को एक गूंगे युवक को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया.
