सासाराम उतरने के बाद याद आया बैग ट्रेन में छूट गया, गया जी में RPF ने खोजकर सुरक्षित लौटाया

गरीब रथ एक्सप्रेस में यात्री का काला पिट्ठू बैग छूट गया था, जिसमें आधार कार्ड, एटीएम और मोबाइल चार्जर थे. आरपीएफ गया ने रेल मदद पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बैग को कोच से बरामद किया और यात्री के मित्र को सौंप दिया.

RPF Gaya Lost Bag : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) गया ने एक बार फिर ईमानदारी और तत्परता का परिचय देते हुए गरीब रथ एक्सप्रेस में छूटे यात्री का बैग सुरक्षित लौटाया.

रेल मदद पर मिली थी शिकायत

आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि रेल मदद पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर आरपीएफ गया ने त्वरित कार्रवाई की. शिकायतकर्ता आदित्य अग्रवाल, निवासी सासाराम के रहने वाले हैं.

सासाराम में यात्री के उतरने पर छूटा बैग

उन्होंने बताया कि वे गाड़ी संख्या 22410 गरीब रथ एक्सप्रेस के कोच संख्या जी-14 की सीट संख्या 69 पर आनंद विहार से सासाराम तक यात्रा कर रहे थे.

सासाराम स्टेशन पर उतरने के बाद उन्हें याद आया कि उनका काले रंग का पिट्ठू बैग ट्रेन में ही छूट गया है. बैग में कपड़े, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड वाला वॉलेट, मोबाइल चार्जर और जूते रखे थे.

Also Read : मां पानी लेने स्टेशन पर उतरीं, ट्रेन खुली तो 12 साल का बेटा रह गया अंदर; फिर गया जंक्शन पर ऐसे हुई मुलाकात

आरपीएफ ने कोच से बरामद किया बैग

सूचना मिलते ही गया स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद आरपीएफ जवानों ने संबंधित कोच और सीट की जांच की, जहां बैग सुरक्षित मिला.

यात्री के मित्र को किया गया सुपुर्द

बैग को आरपीएफ पोस्ट गया लाकर सत्यापन के बाद शिकायतकर्ता के मित्र कृशु कुमार को सुपुर्द कर दिया गया. बैग की अनुमानित कीमत लगभग दो हजार रुपये बतायी गयी है. इस कार्य के लिए यात्री की ओर से आरपीएफ टीम को धन्यवाद दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रोहित कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >