गया जी : टिकारी में सीपीआर का जीवन रक्षक प्रशिक्षण, मेदांता अस्पताल के डॉक्टर ने सिखाई हार्ट अटैक से बचने की तकनीक

गया जी के मगध इंटरनेशनल स्कूल में रोटरी क्लब द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने जीवनरक्षक तकनीक सीखी।

गया जी : जिले के टिकारी स्थित मगध इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को एक दिवसीय सीपीआर प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में मेदांता अस्पताल पटना के विशेषज्ञ डॉक्टर ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आपातकालीन स्थिति में जान बचाने के गुर सिखाए. इस पहल से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता काफी बढ़ी है.

रोटरी क्लब के संयुक्त प्रयास से हुआ आयोजन

इस विशेष जीवन रक्षक कार्यक्रम का नेतृत्व रोटरी क्लब ऑफ गया युवा ने किया. रोटरी क्लब ऑफ बोधगया रीजेंसी और रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी के सहयोग से मगध इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में यह शिविर लगाया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अभिभावक शामिल हुए.

मेदांता के डॉक्टर ने सिखाए सीपीआर के गुर

प्रशिक्षण सत्र का संचालन पटना के मेदांता अस्पताल से आए डॉ. राकेश कुमार ने किया. उन्होंने उपस्थित लोगों को हृदयाघात जैसी गंभीर आपातकालीन स्थिति में सीपीआर के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया. डॉक्टर ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रायोगिक तरीके से सीपीआर देने की सही तकनीक की जानकारी दी.

छात्रों ने स्वयं किया सीपीआर का अभ्यास

इस शिविर की सबसे खास बात यह रही कि प्रतिभागियों ने स्वयं सीपीआर का अभ्यास किया. इस व्यावहारिक अनुभव से उन्होंने आपात स्थिति में इस्तेमाल होने वाली जीवन रक्षक तकनीक को बारीकी से सीखा. यह कार्यक्रम विद्यार्थियों और अभिभावकों को जीवन रक्षक कौशल से सशक्त बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है.

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनकी रही भूमिका

इस आयोजन ने रोटरी के सर्विस एवभ सेल्फ के मुख्य उद्देश्य को सार्थक रूप से आगे बढ़ाया है. कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्कूल के निदेशक सुधीर कुमार और प्राचार्य रवि कुमार की भूमिका काफी सराहनीय रही. सभी ने मिलकर स्वास्थ्य जागरूकता के इस पुनीत कार्य को सफल बनाया.

कई रोटेरियन सदस्यों ने दर्ज कराई उपस्थिति

आयोजन में रोटरी क्लब ऑफ गया युवा की अध्यक्ष रोटेरियन स्मिता पोद्दार, सचिव डॉ. सुरभि कुमारी और एजी अर्चना गोयनका मौजूद रहीं. इसके अलावा सुनीना पोद्दार, कमलेश पोद्दार, रश्मि सिंह, पंकज सिंह, प्रभात कुमार और अनुराग पोद्दार शामिल हुए. वहीं रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी से डॉ. रतन कुमार, सचिव अभिषेक अग्रवाल और बोधगया रीजेंसी से नवल किशोर शर्मा ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई.

भविष्य में भी जारी रहेंगे ऐसे जागरूकता अभियान

रोटरी क्लब और विद्यालय प्रबंधन की इस संयुक्त पहल की स्थानीय स्तर पर काफी प्रशंसा हो रही है. आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे. फिलहाल इस प्रशिक्षण से सीखे गए कौशल के जरिए छात्रों में आपात स्थितियों से निपटने का आत्मविश्वास बढ़ा है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vijay pandey tekari

Published by: Sakshi Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >