604 ग्राम चांदी और 2.60 ग्राम सोने के आभूषण के साथ रोहतास का युवक धराया

आरपीएफ, जीआरपी और सीआइबी की संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या एक पर चलाये गये विशेष अभियान के दौरान एक युवक को भारी मात्रा में चोरी के आभूषणों और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है.

गया जी. गया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. आरपीएफ, जीआरपी और सीआइबी की संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या एक पर चलाये गये विशेष अभियान के दौरान एक युवक को भारी मात्रा में चोरी के आभूषणों और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक के पास से करीब 2.80 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद हुआ है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र निवासी शाकिब खान के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से चोरी के तीन मोबाइल, 604 ग्राम चांदी और 2.60 ग्राम सोने के आभूषण जब्त किये हैं.

पुलिस को देख भागने की फिराक में था युवक

डीडीयू मंडल के आरपीएफ सीनियर कमांडेंट दिनेश सिंह तोमर ने बताया कि स्टेशन परिसर में अपराध नियंत्रण के लिए आरपीएफ इंस्पेक्टर के नेतृत्व में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान टीम की नजर प्लेटफॉर्म पर एक युवक पर पड़ी, जो पुलिस को देखते ही घबरा गया और हाथ में थैला लेकर तेजी से भागने लगा. शक होने पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया. प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब उसके सामान की तलाशी ली गई, तो चोरी का बड़ा खुलासा हुआ.

बरामद सामान

चांदी के पायल: 13 पीस

चांदी की बिछिया: 16 पीसचांदी का ब्रेसलेट: 01 पीस

हाथ का कड़ा: 02 पीससोना: 2.60 ग्राम (आभूषण)

मोबाइल: 03 पीस

रेल थाने में मामला दर्ज

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि यह सारा सामान चोरी का है. बरामद सामान की कुल कीमत करीब दो लाख 80 हजार रुपये आंकी गयी है. इस अभियान में मृत्युंजय कुमार अकेला, एसके राय, अमित कुमार, विकास कुमार, देवेंद्र कुमार और निरंजन प्रसाद सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. आरोपी के खिलाफ रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसने ये चोरियां कहां और किन ट्रेनों में की थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pranjal pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >