रसोई गैस के लिए रोड जाम, एजेंसी पर हंगामा

मानपुर में रसोई गैस की किल्लत से परेशान उपभोक्ता सड़क पर उतरे

मानपुर में रसोई गैस की किल्लत से परेशान उपभोक्ता सड़क पर उतरे

नारायणी गैस एजेंसी के मैनेजर पर सिलिंडर की कालाबाजारी करने का लगाया आरोपप्रतिनिधि, मानपुर. मानपुर में मंगलवार की सुबह नारायणी गैस एजेंसी पर कालाबाजारी, सिलिंडर वितरण में अनियमितता, नित्य ग्राहकों को परेशान करने के साथ समय-सीमा पर रसोई गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी नहीं करने को लेकर ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया. रोड जाम कर उग्र विरोध प्रदर्शन किया. इधर, रोड जाम की जानकारी पाते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस व दंडाधिकारी सह एमओ स्मिता कुमारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत किया. अपर थानाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने बताया कि मानपुर इलाके में कुल पांच गैस एजेंसियां काम कर रही हैं. लेकिन, अभी तक नारायणी गैस एजेंसी के अलावा अन्य किसी भी गैस वितरण केंद्र से कोई शिकायत नहीं मिल रही है. उन्होंने बताया कि गैस की डिलीवरी दिये बिना ही डिलिवरी दिखा दी गयी. उन्होंने बताया कि इस अनियमितता की जांच उपरांत एमओ स्मिता कुमारी ने ग्राहकों की लिस्ट तैयार कर उन्हें 36 घंटे के भीतर गैस सिलिंडर की डिलिवरी देने का भरोसा दिया है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही नारायणी गैस एजेंसी के खिलाफ जांच हुई थी और वितरण कार्यप्रणाली में अनियमितता मिली थी.

क्या कहते हैं उपभोक्ता

मानपुर प्रखंड कार्यालय के समीप के मुन्ना कुमार ने बताया कि मोबाइल फोन पर मैसेज आया कि मंगलवार को गैस सिलिंडर की डिलिवरी दी जायेगी. उन्हें सिलिंडर नहीं मिला और उनके मोबाइल पर डिलिवरी का मैसेज आ गया है. इस तरह की शिकायत लखीबाग की महिला भी बता रही थी. इसी प्रकार की घटनाओं से उग्र लोगों ने जमकर हंगामा किया. लगभग दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और गोदाम पर अफरातफरी कायम रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Roshan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >