चुनावी तैयारी की समीक्षा के लिए ऑब्जर्वर ने किया बूथों का निरीक्षण

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार ऑब्जर्वर(प्रेक्षक) पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह द्वारा चुनाव से पूर्व तैयारी की समीक्षा के लिए इमामगंज थाना में चुनाव से संबंधित सारे अभिलेखों को विस्तारपूर्वक निरीक्षण किया गया.

इमामगंज (गया). चुनाव आयोग के निर्देशानुसार ऑब्जर्वर(प्रेक्षक) पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह द्वारा चुनाव से पूर्व तैयारी की समीक्षा के लिए इमामगंज थाना में चुनाव से संबंधित सारे अभिलेखों को विस्तारपूर्वक निरीक्षण किया गया. इसके बाद डीएसपी अमित कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर रवि भूषण, थानाध्यक्ष अमित कुमार के साथ संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. सुरक्षा व्यवस्था का विशेष मुआयना करते हुए कई अहम दिशा निर्देश भी दिये. साथ ही साथ दो मतदान केंद्र उजियार बेहरा व कोचया पर जाकर आम लोगों से मिले. मतदान संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने लोगों से पूछा कि मतदान करने में आप लोगों को किसी प्रकार की समस्या तो नहीं आती है. जिस पर ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस व्यवस्था की तैयारी से हम लोग संतुष्ट हैं. मतदान करने में भी कोई समस्या नहीं आती है. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा किया गया है. इस मौके पर डीएसपी अमित कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर रवि भूषण, थानाध्यक्ष अमित कुमार के अलावा सुरक्षाकर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >