टनकुप्पा व गुरपा के वासियों ने केंद्रीय मंत्री को कहा धन्यवाद

टनकुप्पा व गुरपा के वासियों ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को धन्यवाद दिया है.

गया. टनकुप्पा व गुरपा के वासियों ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को धन्यवाद दिया है. उन्होंने टनकुप्पा में रेलवे अंडरपास और हावड़ा-देहरादून ट्रेन के ठहराव की स्वीकृति दिलायी है. यह परियोजना विगत चार दशकों से लंबित थी और स्थानीय लोगों ने इसके लिए कई बार संघर्ष किया था. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने चुनाव अभियान के दौरान इस मुद्दे को उठाया था और इसके समाधान का वादा किया था. रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष नंदलाल मांझी ने कहा कि हम केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को धन्यवाद देना चाहते हैं. जिन्होंने हमारी मांगों को पूरा किया है. यह परियोजना हमारे क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इससे हमारे लोगों को बहुत लाभ होगा. इस अवसर पर राजकुमार साव, कपिल यादव, मोहम्मद रिजवान, राजकुमार साव, मनोज यादव, अरविंद राजवंशी सत्येंद्र सिंह , मोहम्मद मुस्लिम, गोल्डन यादव, मुकेश सिंह, संघर्ष समिति के सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >