गया जी : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में SOP उल्लंघन का मामला, दो शिक्षकों से मांगा गया जवाब

अरवल के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के उल्लंघन का मामला सामने आया है. क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक ने दो शिक्षकों से एक सप्ताह में जवाब मांगा है.

मगध प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक (आरडीडीई) संजय कुमार चौधरी ने अरवल जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, वलिदाद (कलेर) से जुड़े मामले में दो शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है. यह कार्रवाई छात्राओं की सुरक्षा एवं विद्यालय की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के कथित उल्लंघन के गंभीर आरोपों के आधार पर की गई है.

जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) अरवल के प्रतिवेदन के आधार पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय वलिदाद की प्रधानाध्यापिका विनिता कुमारी के विरुद्ध वर्ष 2025 में छात्राओं से तेल मालिश एवं मेहंदी लगवाने के आरोप में अनुशासनिक कार्रवाई शुरू की गई थी.

किस एसओपी के तहत रहने की दी अनुमति: RDD

अब क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक ने प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव कुमार तथा तत्कालीन वार्डेन सह उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय वलिदाद की अध्यापिका बबली कुमारी से जवाब-तलब किया है.

उनसे पूछा गया है कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (टाइप-4) की किस मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत नवपदस्थापित प्रधानाध्यापिका को छात्रावास (हॉस्टल) में रहने की अनुमति दी गई थी.

एसओपी उल्लंघन पर सख्त रुख

जारी पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि विद्यालय की एसओपी के अनुसार वार्डेन अथवा संचालक की लिखित अनुमति के बिना किसी भी बाहरी व्यक्ति का आवासीय विद्यालय परिसर में प्रवेश करना या वहां आवासन (रहना) पूरी तरह प्रतिबंधित है.

दोनों संबंधित शिक्षकों को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने का कड़ा निर्देश दिया गया है. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर संतोषजनक जवाब प्राप्त न होने की स्थिति में यह मान लिया जाएगा कि उन्हें इस संबंध में कुछ नहीं कहना है और उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : गया जी : तीन दिन की बारिश से टूटी सड़क बनी परेशानी, शिकायत के बाद प्रशासन ने कराया दुरुस्त


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Haribansh kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >