बोधि बिगहा थाना पुलिस ने 7.605 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Gaya Ji News : डुमरिया के बोधि बिगहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 7.605 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है.

Gaya Ji News : डुमरिया के बोधि बिगहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के भंगिया टोला बहेरवाडीह गांव में छापेमारी कर विभिन्न ब्रांड की 7.605 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के भंगिया टोला बहेरवाडीह निवासी योगेंद्र कुमार उर्फ जोगी के रूप में हुई है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखी गई है. इसके बाद बोधि बिगहा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की कुल 7.605 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई.

आरोपी गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई शुरू

बोधि बिगहा थानाध्यक्ष प्रियनंद आलोक ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

Also Read : फेसबुक पर हुई दोस्ती बनी मुसीबत, गया जी के युवक पर युवती के गर्भपात, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Yuvraj Ratan

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >