Raid In Bihar: गयाजी के पूर्व सांसद रंजीत सिंह के घर से छापेमारी में मिली 50 लाख की नकली दवाइयां, महिला सहित 2 गिरफ्तार, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ?

Raid In Bihar: पूर्व सांसद रंजीत सिंह के मकान में हुई छापेमारी में करीब 50 लाख रुपये मूल्य की प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गई हैं. एक महिला समेत नकली दवा कारोबार से जुड़े विकास कुमार को हिरासत में लिया गया है.

Raid In Bihar: (जितेन्द्र मिश्रा की रिपोर्ट)

गयाजी में सोमवार की सुबह ड्रग विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. शहर के पीपरपाती मोहल्ले में पूर्व सांसद रंजीत सिंह के मकान में सुबह सुबह पुलिस की छापेमारी की गई है. जानकारी अनुसार पूर्व सांसद रंजीत सिंह के मकान में रह रहे किराएदार के कमरे में ड्रग विभाग की रेड हुई. छापेमारी में करीब 50 लाख रुपये मूल्य की प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गई हैं. कार्रवाई ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई.

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की छापेमारी

इस मामले में एक महिला समेत नकली दवा कारोबार से जुड़े विकास कुमार को हिरासत में लिया गया है. बताया जा रहा है कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित और संदिग्ध दवाएं बरामद हुईं. पुलिस और ड्रग विभाग की टीम पूरे मकान में जांच-पड़ताल कर रही है. अधिकारियों द्वारा बरामद दवाओं की जांच की जा रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि नकली दवाओं का नेटवर्क कहां-कहां तक फैला हुआ है.

अब तक क्या क्या हुआ?

सुबह सुबह जानकारी सामने आई कि, कोतवाली थाना इलाके के न्यू एरिया पीपरपांती मोहल्ले में पूर्व सांसद रंजीत उर्फ रन सिंह के आवास स्थित मत्स्य विभाग के कार्यालय आवासन स्थल में जिला पुलिस ने बड़ी छापेमारी की है. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली और नशीली दवाओं के साथ दवा बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल बरामद होने की सूचना है. कार्रवाई के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

क्या है पूरा मामला

सूत्रों के अनुसार भवन के नीचे पशुपालन और मत्स्य विभाग का कार्यालय संचालित होता है, जबकि ऊपरी हिस्से में ताला बंद कमरे में यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था. पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की टीम को यहां से दवा पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और कई संदिग्ध सामग्री भी मिली है. कई थानों की पुलिस और ड्रग विभाग की टीम मौके पर जांच-पड़ताल में जुटी थी. फिलहाल मामले की जांच जारी है. जांच के बाद नकली और नशीली दवाओं के नेटवर्क से जुड़े बड़े खुलासे हो सकते हैं.

देवघर से आती थीं दवाएं

सहायक औषधि नियंत्रक विजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें भारी मात्रा में नशे से संबंधित दवाएं बरामद हुई हैं. प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त ने बताया है कि दवाएं देवघर से लाकर यहां स्टोर की जाती थीं. उन्होंने कहा कि जांच अभी जारी है, इसलिए फिलहाल सभी नामों का खुलासा नहीं किया जा सकता.

पूर्व सांसद के घर में चल रहा था कारोबार

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस अवैध दवा कारोबार का नेटवर्क गया समेत अन्य जिलों तक फैला हुआ है या नहीं. मामले में जल्द बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है. बताया जाता है कि यह मकान पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंग सिंह का है, जो वर्ष 1980 में झारखंड के चतरा से कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए थे. उनका कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका है, उनके घर में आरोपित कारोबार कर रहा था.

Also Read: Raid In Bihar: बिहार में पूर्व सांसद के घर ड्रग विभाग की छापेमारी, नकली दवाइयां बरामद, जानिए पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >