गया जी : शेरघाटी में नामांकन के नाम पर खेल? ₹1010 की रसीद, ₹2500 तक वसूली का छात्राओं ने लगाया आरोप

शेरघाटी के प्रोजेक्ट गर्ल्स इंटर स्कूल में नामांकन के दौरान 2500 रुपये वसूली का आरोप। छात्राओं ने एसडीओ से की शिकायत, जांच के आदेश दिए गए।

शेरघाटी के प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल में इंटरमीडिएट नामांकन के दौरान निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिए जाने का मामला सामने आया है. छात्राओं ने आरोप लगाया है कि नामांकन के नाम पर उनसे 2500 रुपये तक लिए गए, जबकि उन्हें 1010 रुपये की रसीद दी गई. मामले को लेकर छात्राओं ने शेरघाटी के आईएएस अधिकारी सह एसडीओ जतिन कुमार से लिखित शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है.

छात्राओं की शिकायत पर एसडीओ ने प्रधानाध्यापक से की पूछताछ

शिकायत मिलने के बाद एसडीओ जतिन कुमार ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक राज कुमार सिंह को बुलाकर मामले में पूछताछ की. छात्राओं ने एसडीओ को बताया कि नामांकन कराने वाली कई छात्राओं से इसी तरह निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिए जाने का आरोप है.

छात्राओं ने कागज में लपेटकर पैसे लेने का लगाया आरोप

छात्रा खुशी कुमारी, अंजनी कुमारी और चांदनी कुमारी ने बताया कि नामांकन के दौरान स्कूल प्रबंधन द्वारा पैसा कागज में लपेटकर लिया जाता है. छात्राओं का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद उनकी बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया.

अन्य छात्राओं से भी अधिक राशि लेने का आरोप

छात्राओं का कहना है कि अधिक राशि वसूली का मामला केवल कुछ छात्राओं तक सीमित नहीं है. नामांकन कराने वाली अन्य छात्राओं से भी निर्धारित शुल्क से अधिक पैसे लिए जाने की जानकारी सामने आई है. छात्राओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

जांच के बाद कार्रवाई का एसडीओ ने दिया भरोसा

छात्राओं ने प्रशासन से पूरी नामांकन प्रक्रिया की जांच कराने और निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिए जाने की स्थिति में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. इधर, एसडीओ जतिन कुमार ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिक राशि वसूली के आरोप की जांच कराने का भरोसा दिया है.

तथ्य सामने आने पर होगी आवश्यक कार्रवाई

एसडीओ जतिन कुमार ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी. जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. अब छात्राओं और अभिभावकों की नजर प्रशासन की जांच और उसके परिणाम पर है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >