गया न्यूज : शिक्षक व बच्चों ने अभिभावकों को किया जागरूक
प्रतिनिधि, वजीरगंज.
प्रवेशोत्सव विशेष नामांकन अभियान के तहत सोमवार को प्राथमिक विद्यालय वजीरगंज के शिक्षकों व बच्चों ने पोषक क्षेत्र में प्रभातफेरी निकाली. प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने बताया कि नये सत्र में छात्र-छात्राओं के नामांकन के लिए पोषक क्षेत्र माया बिगहा एवं डाकबंगला मुहल्ले में प्रभातफेरी निकालकर अभिभावकों को प्रेरित करने का प्रयास किया गया है. यह अभियान एक अप्रैल से चलाया जा रहा है, जो 30 जून तक चलेगा. इसके तहत प्रयास कर नामांकन प्रतिशत बढ़ाना है. प्रभातफेरी के दरम्यान बच्चे नारे भी लगा रहे थे. ‘शिक्षा से देश सजायेंगे, हर बच्चे को पढ़ायेंगे’, ‘हर घर में चिराग जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा’, ‘पापा सुन लो विनय हमारी, पढ़ने की है उम्र हमारी’ समेत अन्य प्रेरक नारों के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक किया गया. मौके पर शिक्षक उमेश चौधरी, शिक्षिका कुमारी, रेखा सिन्हा, स्मिता कुमारी, निभा कुमारी, शिक्षा सेवक अशोक कुमार, बालदेव मांझी, मो इमरान आलम आदि रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
