हत्याकांड के आरोपित के घर चिपकाया इश्तेहार

महकार थाने की पुलिस ने श्याम नगर गांव में हत्याकांड के छह आरोपितों के घर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया है.

खिजरसराय. महकार थाने की पुलिस ने श्याम नगर गांव में हत्याकांड के छह आरोपितों के घर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया है. हत्याकांड के आरोपित बेबी देवी, प्रमोद कुमार, अंशु देवी, अंजलि कुमारी, चांदनी कुमारी व यशमति देवी के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है. इसी वर्ष 10 मार्च को हुई हत्या के मामले में अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होने के बाद इश्तेहार चिपकाया गया है. महकर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया पीएम कुर्की जब्ती के लिए न्यायालय से याचना की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >