Gurua Post Office Rakhi Service : रक्षाबंधन पर्व को लेकर डाक विभाग पूरी तरह सक्रिय है, और वरीय डाक अधीक्षक अंशुमान के निर्देश पर रविवार को भी गया जी जिले के गुरुआ डाकघर समेत अन्य डाकघरों को पूरे दिन खोला गया.
राखी भेजने और प्राप्त करने वाले ग्राहकों की सुविधा
इस दौरान राखी भेजने वाले ग्राहकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया, तथा बाहर से स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे गए राखी के पैकेटों की भी सुचारू रूप से डिलीवरी की गई.
ग्राहकों में सकारात्मक संदेश और उत्साह
रविवार को डाकघर खुलने से राखी भेजने और प्राप्त करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिली, जिससे ग्राहकों के बीच डाक विभाग के प्रति एक बेहद सकारात्मक संदेश गया है.
विभिन्न शाखा डाकघरों में भी कार्य जारी
इस संबंध में डाक सहायक अजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरुआ एसओ के अलावा चिलोर और भरौंधा बीओ में पहुंचे स्पीड पोस्ट से आए राखी के पैकेटों की भी समय पर डिलीवरी की गई.
Also Read : आरा में संपत्ति में हिस्सा मांगने पहुंचे पति-पत्नी की पिटाई, देवरों पर रॉड-डंडे से हमला करने का आरोप
डाक कर्मियों की उपस्थिति और वितरण कार्य
इस मौके पर डाक कर्मी रंधीर कुमार, परशुराम सिंह, डॉ प्रमोद कुमार वर्मा, संध्या सिन्हा, नगेन्द्र कुमार, देवानंद राकेश, दुर्गेश कुमार समेत अन्य कर्मी डाकघर पहुंचे और डाक का आदान-प्रदान एवं वितरण कार्य किया.
