वजीरगंज में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

होली को शांतिपूर्वक मनाने की अपील व सुरक्षा व्यवस्था को प्रदर्शित करते हुए गुरुवार को वजीरगंज व तरवां बाजार में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया.

वजीरगंज. होली को शांतिपूर्वक मनाने की अपील व सुरक्षा व्यवस्था को प्रदर्शित करते हुए गुरुवार को वजीरगंज व तरवां बाजार में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च का निर्देशन कर रहे थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि आमलोगों को सुरक्षा व्यवस्था इंतजाम के लिये आश्वस्त करने व शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील के लिये फ्लैग मार्च निकाला गया. मार्च के माध्यम से शरारती तत्वों एवं अपराधियों को सांकेतिक चेतावनी भी दी गयी है कि कानून तोड़ने पर किसी भी हाल में उन्हें बख्शा नहीं जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >