Gaya News: फाइनेंस कर्मी की हत्या और ज्वेलरी दुकान में चोरी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सात गिरफ्तार, हथियार बरामद

Gaya News: गया सीटी एसपी रामानंद कुमार कौशल और एएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि फाइनेंस कर्मी की हत्या और ज्वेलरी दुकान में चोरी मामले में सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों ने बताया कि उसी के गिरोह ने इन घटनाओं को अंजाम दिया.

Gaya News: गया जिले के इमामगंज और बांके बाजार की पुलिस ने हत्या एवं गृह भेद्न कांड में संलिप्त सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा एवं एक पिस्टल भी बरामद किया है. शनिवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी सीटी एसपी रामानंद कुमार कौशल, एएसपी शैलेंद्र सिंह ने दिया. इमामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड एवं बांके बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरी की घटना का का खुलासा कर दिया है. उन्होंने कहा कि घटना को लेकर बांके बाजार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गृह भेद्न की घटना में शामिल पवन कुमार और प्रिंस कुमार गिरफ्तार कर पूछताछ किया.

आगे की कार्रवाई शुरू

गुलशन पासवान उर्फ राइफल पासवान, रोहित और आशुतोष ने बताया कि 13 फरवरी की शाम इमामगंज थाना क्षेत्र के जमुना गांव के पास एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से पैसा छीनने के क्रम में फायरिंग किया गया था. इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया था, जिससे डर से हम लोग वहां से भाग गए थे. सीटी एसपी रामानंद कुमार ने कहा कि बदमाशों के निशान देही पर इमामगंज थाना अंतर्गत हत्या के कांड में प्रयोग किया गया एक देसी कट्टा, एक पिस्टल बांके बाजार थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है. मामले को लेकर बांके बाजार थाना में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

गया पुलिस के गिरफ्त में अपराधी

अपराधियों ने संलिप्तता स्वीकार कर ली है

13 फरवरी की रात जमुना गांव के पास लूट की घटना को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना के बाद पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इमामगंज इलाज के लिए लेकर पहुंची. अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना को लेकर इमामगंज थाना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही है. उन्होंने कहा कि हत्या की इस घटना में गुलशन पासवान उर्फ राइफल पासवान, रोहित कुमार एवं आशुतोष कुमार ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है.

इसके अलावा भलुहार गांव में अज्ञात चोरों के द्वारा ताला तोड़कर नगद सहित ज्वेलरी की चोरी की घटना को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस की पकड़ में आए आरोपियों ने इस घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. पुलिस ने उनके पास से देसी कट्टा पिस्टल के अलावा एक मोटरसाइकिल जप्त किया है. उन्होंने कहा कि पकड़े गए सभी बदमाशों के अपराधी के इतिहास खंगाल जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Gaya News : सीआइडी कोलकाता को दी गयी एक माह से एएनएमएमसीएच में भर्ती महिला की सूचना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >