गया में संकल्प ट्रॉफी पर पुलिस-प्रशासन का कब्जा, रोमांचक मुकाबले में जनप्रतिनिधि एकादश को हराया

गुरारू के डीहा में आयोजित संकल्प ट्रॉफी क्रिकेट मैच में पुलिस-प्रशासन एकादश ने जनप्रतिनिधि एकादश को हराकर शानदार जीत दर्ज की। जानिए मैच की पूरी जानकारी।

Gaya News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरारू प्रखंड के डीहा गांव स्थित हाई स्कूल के खेल मैदान में शनिवार को संकल्प ट्रॉफी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. मुकाबला पुलिस-प्रशासन एकादश और जनप्रतिनिधि एकादश के बीच हुआ, जिसमें पुलिस-प्रशासन एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की.

119 रन का लक्ष्य, 14वें ओवर में हासिल की जीत

भाजपा नेता राणा रंजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित मुकाबले का उद्घाटन टिकारी एसडीएम प्रवीण कुमार कुंदन, डीहा मुखिया सुनीता देवी, भाजपा नेता राणा रंजीत सिंह, टिकारी बीडीओ योगेंद्र पासवान, गुरारू बीडीओ संभव कुमार सिंह, एमओ चंदन कुमार, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार समेत अन्य अतिथियों ने किया. पुलिस-प्रशासन एकादश की कप्तानी एसडीएम प्रवीण कुमार कुंदन ने की, जबकि जनप्रतिनिधि एकादश के कप्तान राणा रंजीत सिंह रहे.

टॉस जीतकर जनप्रतिनिधि एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 119 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस-प्रशासन एकादश ने 14 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. इसके साथ ही पुलिस-प्रशासन एकादश ने संकल्प ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया.

दर्शकों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

मुकाबले के दौरान मैदान पर मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों का जमकर उत्साह बढ़ाया. चौकों-छक्कों और विकेटों के बीच पूरे मैच में रोमांच बना रहा. स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इस क्रिकेट मुकाबले ने क्षेत्र में खेल और देशभक्ति का उत्साह बढ़ाया.

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

मौके पर भाजपा के वरीय नेता सुधीर कुमार वर्मा, डीहा पैक्स प्रतिनिधि नन्हें सिंह, पूर्व उपप्रमुख संजीत कुमार, पूर्व मुखिया संजय पासवान, रणविजय कुमार, चंद्रभूषण शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता सतीश कुमार, संजय कुमार चंद्रवंशी, मोहम्मद सुद्दु, रंधीर स्वर्णकार, अमित बजरंगी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

उद्घाटन करते हुए एसडीएम व डीहा मुखिया | Prabhat Khabar Network
उद्घाटन करते हुए एसडीएम व डीहा मुखिया | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >