गया जी : छात्रों के समर्थन में टिकारी में विरोध मार्च, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उठी मांग

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर टिकारी में छात्रों के समर्थन में एक जोरदार विरोध मार्च निकाला गया. शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, परीक्षा संबंधी अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाई गई.

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुधवार की शाम टिकारी में छात्रों के समर्थन में विरोध मार्च निकाला गया. शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, परीक्षा संबंधी अनियमितताओं, पेपर लीक की घटनाओं तथा छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-युवा, किसान नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए.

दुर्गा स्थान चारमुहानी मोड़ पर प्रदर्शन और पुतला दहन

विरोध मार्च का नेतृत्व मो. जफर बारी अंसारी उर्फ छोटू मियां ने किया. मार्च दुर्गा स्थान चारमुहानी मोड़ के पास पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की मांग की. इसके बाद प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया.

पेपर लीक जैसी घटनाएं छात्रों के भविष्य से खिलवाड़: प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए तथा परीक्षा प्रणाली को निष्पक्ष और भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं और इस पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि छात्रों की जायज मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए. उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता बहाल करने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की.

आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिला पार्षद रामचंद्र आजाद, मो. नईम, खुर्शीद अहमद, मिथिलेश ठाकुर, दीनानाथ यादव, मो. अख्तर, मो. मोनू आलम, चितरंजन प्रसाद, मो. मुमताज, मो. सुलतान, राजेश शर्मा, घनश्याम कुमार, विनीत राही, मो. अब्बास एवं मो. अल्माज समेत कई लोग शामिल थे.

Also Read : चतरा गार्ड हत्याकांड : JDU विधायक के बेटे रॉकी यादव और सरकारी गार्ड हिरासत में, मां के सरकारी बॉडीगार्ड को लेकर घूमने का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >