गया जी : प्रेतशिला में पितृपक्ष मेला की तैयारी तेज, 20 दिन में श्रद्धालुओं के लिए दुरुस्त होंगी ये सुविधाएं

गया जी में पितृपक्ष मेला की तैयारियां जोरों पर हैं. प्रेतशिला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए साफ-सफाई, प्रकाश और पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है. 20 दिनों के अंदर ये सभी सुविधाएं श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध होंगी.

Pitru Paksha Mela Gaya : पितृपक्ष मेला के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां तेज हो गयी हैं. रविवार को प्रेतशिला कोषांग के नोडल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में अधिकारियों व स्थानीय प्रतिनिधियों ने प्रेतशिला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

साफ-सफाई, लाइट व पेयजल व्यवस्था पर चर्चा

इस दौरान क्षेत्र की साफ-सफाई, हाईमास्ट लाइट, धर्मशाला, कुंड समेत अन्य जरूरी सुविधाओं को दुरुस्त करने को लेकर चर्चा की गयी. भ्रमण के बाद आयोजित बैठक में प्रेतशिला क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, हाईमास्ट लाइट की स्थिति की जांच, धर्मशाला की सफाई और कुंड की समुचित सफाई कराने पर विशेष जोर दिया गया.

इसके अलावा पीएचईडी द्वारा संचालित शौचालयों एवं पेयजल के नलों की मरम्मत कराने को लेकर भी आवश्यक निर्देश एवं चर्चा की गयी. अधिकारियों ने मेला शुरू होने से पहले सभी जरूरी कार्यों को पूरा करने पर जोर दिया.

मेला शुरू होने में महज 20 दिन शेष

सामाजिक कार्यकर्ता सह पितृपक्ष मेला जल एवं स्वच्छता कोषांग के सदस्य डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि पितृपक्ष मेला शुरू होने में अब महज 20 दिन शेष हैं. इतने कम समय में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा.

निरीक्षण करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी व अन्य

स्वच्छता व प्रकाश की व्यवस्था पर प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पिंडदान एवं तर्पण के लिए गया पहुंचते हैं. ऐसे में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और प्रकाश की व्यवस्था बेहतर रखना जरूरी है. उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें और विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि मेला के दौरान श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

स्थानीय लोगों व प्रतिनिधियों से लिए गए सुझाव

बैठक में कोरमा पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार, पंचायत सचिव रामचंद्र प्रसाद, सतेंद्र पंडा सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे. अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव लिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रोहित कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >