पीजी फोर्थ सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म 24 मार्च से होंगे जमा

पीजी फोर्थ सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म 24 मार्च से होंगे जमा

बोधगया.

मगध विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने पीजी फोर्थ सेमेस्टर सत्र 2024-26 के छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की तिथि जारी कर दिया है. इसके तहत 24 मार्च से सात अप्रैल तक ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा फॉर्म जमा किये जा सकेंगे. परीक्षा विभाग ने वैसे छात्रों को भी परीक्षा फॉर्म जमा करने की स्वीकृति प्रदान की है जो सत्र 2022-24 व 2023-25 के छात्र हैं और किसी कारण से परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे या फिर किसी विषय में फेल हो चुके हैं, वे भी ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा फॉर्म जमा करा सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

KALENDRA PRATAP SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >