गयाजी: सहयोग शिविर में 30 दिनों में समाधान का भरोसा, डीएम बोले- 22 हजार में 20 हजार से अधिक आवेदनों का हुआ निष्पादन

गया जिले में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' अभियान के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना है. अब तक 22 हजार आवेदन मिले, जिनमें से 20 हजार से अधिक का निष्पादन किया जा चुका है.

गया जिले के वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत पतेड़ मंगरावा पंचायत में मंगलवार को सात निश्चय योजना-3 के तहत 'सबका सम्मान, जीवन आसान' अभियान के अंतर्गत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना रहा.

30 दिनों में शिकायतों के निपटारे का लक्ष्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राज्य सरकार ने 11 मई को 'सहयोग पोर्टल' और हेल्पलाइन नंबर 1100 की शुरुआत की है. इसके माध्यम से आम नागरिक अपनी शिकायत सीधे दर्ज करा सकते हैं. उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का लक्ष्य प्रत्येक शिकायत का 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करना है. यह शिविर जिले की सभी पंचायतों में प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को आयोजित किया जाएगा.

22 हजार आवेदन मिले, 20 हजार से अधिक का निष्पादन

जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि जिले में सहयोग शिविर और सहयोग पोर्टल के माध्यम से अब तक 22 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें से 20 हजार से अधिक मामलों का निष्पादन किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि शेष आवेदनों का भी समयबद्ध तरीके से समाधान कराया जा रहा है.

लाभुकों को सौंपे गए प्रमाण पत्र

शिविर के दौरान बासगीत पर्चा, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, मनरेगा जॉब कार्ड तथा स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े लाभुकों को सांकेतिक प्रमाण पत्र वितरित किए गए. अधिकारियों ने लोगों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए जागरूक भी किया.

ग्रामीणों से समस्याएं रखने की अपील

पंचायत के मुखिया राजीव रंजन उर्फ डब्लू यादव ने ग्रामीणों से सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराने की अपील की. इस मौके पर बीडीओ प्रभाकर कुमार सिंह, सीओ प्रकाश कुमार, सरपंच महेश कुमार सुमन समेत कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amrendra kumar

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >