सड़क हादसे में परैया के युवक की मौत

आरा शहर के बाइपास रोड में अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा

आरा शहर के बाइपास रोड में अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम प्रतिनिधि, परैया. स्थानीय थाना अंतर्गत बोकनारी गांव में सोमवार को उस वक्त मातमी सन्नाटा पसर गया, जब आरा में सड़क दुर्घटना का शिकार बने सुरेंद्र यादव (40 वर्ष) का शव गांव पहुंचा. मृतक पीतांबर यादव का पुत्र था और पेशे से ट्रेलर चालक था. शव के गांव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. जानकारी के अनुसार, घटना आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र स्थित बाइपास रोड में हुई. मृतक के भाई संतोष कुमार ने बताया कि सुरेंद्र रोहतास के डेहरी से ट्रेलर पर गिट्टी लादकर मुजफ्फरपुर के मणिपुर गया था. वहां से लौटने के दौरान रीगल रिसोर्ट के समीप उसने अपनी गाड़ी खड़ी की और लघुशंका के लिए सड़क पार करने लगा. इसी दौरान दूसरी ओर से आ रह�� एक अनियंत्रित ट्रेलर ने उसे रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. सुरेंद्र अपने परिवार का सहारा था. उसकी मौत की खबर मिलते ही पत्नी सुमित्रा देवी बेसुध हो गयी है. मृतक अपने पीछे दो पुत्र सूरज व नीरज और एक पुत्री अंजलि को छोड़ गया है. बदहवास पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, जिन्हें सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kanchan kr sinha

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >