PACS Elections: बेलागंज में पैक्स चुनाव का बिगुल, आज से शुरू होगा नामांकन, अलर्ट मोड पर प्रशासन

बेलागंज प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. पांच पंचायतों में होने वाले चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सुरक्षा समेत सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

PACS Elections: प्रखंड के पांच पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं. चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रखंड प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है. बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, जिसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं.

आज और कल दाखिल होंगे नामांकन पत्र

बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी डॉ. राघवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बेल्हाड़ी, साकिर बिगहा, कोरमथु, भलुआ एक और खनेटा पंचायत में पैक्स चुनाव कराया जाएगा. प्रत्याशियों का नामांकन 20 और 21 मई को कराया जाएगा. नामांकन को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है.

नामांकन केंद्रों पर रहेगा कड़ा सुरक्षा पहरा

निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. सभी नामांकन केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो सके.

अधिकारियों को दिए गए विशेष निर्देश

प्रशासन की ओर से चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.

Also Read: गया की दवा दुकानें आज रहेंगी बंद, ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ केमिस्टों का बड़ा फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >