अतिपिछड़ा माता-बहन संवाद कार्यक्रम का आयोजन

गांधी इंटर उच्च विद्यालय खेल मैदान में अतिपिछड़ा माता-बहन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालजी सिंह ने की.

कोंच. गांधी इंटर उच्च विद्यालय खेल मैदान में अतिपिछड़ा माता-बहन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालजी सिंह ने की. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष रवि वात्स्यायन भी मौजूद थे. वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने समाज की बहनों और माताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने अधिकार को संघर्ष करके प्राप्त करना है और किसी भी सरकार में अतिपिछड़ा समुदाय के लोग अगर महागठबंधन से या एनडीए से जीत कर जाते हैं तो उनको अपने समाज का मामला विधानसभा या लोकसभा में नहीं उठाने देते हैं. वहीं, रेखा कुमारी ने अपने बातों में कहा कि आज कल सरकारी दफ्तरों में बिना पैसे का काम नहीं होता है. राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि वात्सायन ने कहा कि आगामी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में अतिपिछड़ा समाज को एकजुट होकर आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के प्रत्याशी को वोट करना है. इस मौके पर पार्टी के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय महासचिव शिवनाथ, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुदर्शन सिंह, राष्ट्रीय सचिव रामकिशोर सिंह, प्रभारी बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर, बिहार प्रदेश महासचिव मधुबाला देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >