पिकअप वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

थाना क्षेत्र में गंगटी मोड़ के समीप शनिवार को एक पिकअप वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

आमस. थाना क्षेत्र में गंगटी मोड़ के समीप शनिवार को एक पिकअप वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. आमस थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान धर्मपुर गांव निवासी मुसाफिर यादव के 52 वर्षीय पुत्र रामप्रवेश यादव के रूप में की गयी है. उन्होंने बताया कि पिकअप को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया गया है. आमस पंचायत के मुखिया मनोज यादव ने बताया कि रामप्रवेश यादव मजदूरी कर घर चलाया करता था. उसकी छह बेटियां हैं. जिनमें एक का विवाह नहीं हो सका है. अचानक मौत से घर में कोहराम मच गया है. पत्नी मालती देवी और बेटियों समेत परिवार के अन्य सदस्य का रोते-रोते बुरा हाल है. गांव में शोक की लहर है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमस के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महेश प्रसाद ने बताया कि अस्पताल आने से पहले ही रामप्रवेश की मौत हो चुकी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Roshan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >