पुलिस को नहीं मिली कामयाबी, तो कल से आंदोलन करेंगे परिजन
प्रतिनिधि, फतेहपुर. प्रखंड के राघोपुर गांव में शिवम हत्याकांड में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है. लेकिन, छह दिन बाद भी हत्याकांड में हाथ खाली है. बुधवार को मामले को लेकर टनकुप्पा प्रखंड के एक व्यक्ति को पूछताछ पुलिस फतेहपुर थाना लेकर आयी है. दूसरी ओर शनिवार तक पुलिस मामले का उद्भेदन नहीं किया़ तो परिजन आंदोलन की बात कह रहे हैं. शिवम के पिता जितेंद्र सिंह ने बताया कि हत्याकांड के दिन पुलिस ने शनिवार तक मामले का उद्भेदन का आश्वासन दिया था. शनिवार तक पुलिस को सफलता नहीं मिली, तो फिर से आंदोलन किया जायेगा. वजीरगंज कैंप डीएसपी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले के उद्भेदन के लिए लगातार प्रयास कर रही है. हत्याकांड को लेकर कुछ लोगों से पूछताछ की गयी है. फिलहाल, कोई सुराग नहीं मिल सका है. उन्होंने ने कहा कि शनिवार तक इस मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.क्या था
मामला
राघोपुर निवासी शिक्षक जितेंद्र सिंह के 17 साल के पुत्र शिवम की बीते शुक्रवार की देर रात गांव के पास स्थित अर्द्धनिर्मित स्कूल के भवन में कनपटी में नजदीक से दो गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना को लेकर आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने गया रजौली सड़क मार्ग को शनिवार की सुबह शव रख कर जाम कर दिया था. मौके पर पहुंचे एएसपी मनोज कुमार ने परिजनों को आश्वासन दिया था कि पुलिस शनिवार तक मामले का खुलासा कर लेंगी. इस बाबत शिवम के चाचा परशुराम सिंह ने हत्याकांड में अज्ञात पर केस दर्ज कराया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
