गया जी : पैक्स चुनाव का नतीजा जारी, 46 वोटों से ओमप्रकाश निराला बने अध्यक्ष, सौरभ कुमार हारे

गया की बारा पंचायत में पैक्स चुनाव संपन्न, ओमप्रकाश निराला ने 46 मतों से जीत दर्ज की। समर्थकों में खुशी की लहर, किसानों के हित में काम करने का लिया संकल्प।

Gaya Ji PACS Election Results : गया जी नगर प्रखंड की बारा पंचायत में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. मतदान के बाद हुई मतगणना में ओमप्रकाश निराला ने जीत दर्ज कर पैक्स अध्यक्ष पद हासिल किया.

46 वोटों से सौरभ कुमार को हराया

मतगणना के अंतिम परिणाम के अनुसार ओमप्रकाश निराला को कुल 348 मत प्राप्त हुए. वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सौरभ कुमार को 302 मत मिले. इस तरह ओमप्रकाश निराला ने 46 मतों के अंतर से जीत दर्ज की.

जीत के बाद समर्थकों में दिखा उत्साह

परिणाम घोषित होते ही ओमप्रकाश निराला के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. समर्थकों ने विजयी प्रत्याशी को फूल-मालाओं से लादकर बधाई दी और जीत का जश्न मनाया.

प्रशासनिक निगरानी में पूरी हुई मतगणना

निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रदीप कुमार चौधरी ने बताया कि मतगणना पूरी पारदर्शिता और प्रशासनिक निगरानी में कराई गई. चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी नियमों का पालन किया गया.

मतदान से परिणाम तक नहीं हुई कोई अप्रिय घटना

बीडीओ ने बताया कि मतदान से लेकर मतगणना और परिणाम घोषणा तक चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा. कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.

सुरक्षा व्यवस्था रही मजबूत

चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. मतदान केंद्र पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी और अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे.

कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व निदेशक रह चुके हैं ओमप्रकाश निराला

नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश निराला इससे पहले कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व निदेशक भी रह चुके हैं. चुनाव परिणाम के बाद उनकी जीत को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया.

किसानों और पैक्स सदस्यों के हित में काम करने का वादा

जीत के बाद ओमप्रकाश निराला ने मतदाताओं का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पंचायत के किसानों और पैक्स सदस्यों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी. साथ ही पैक्स को अधिक सक्रिय, पारदर्शी और बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा.

Also Read : गया-पटना रेलखंड पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा ?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >