21 थानों में नये थानाध्यक्षों की हुई पोस्टिंग

तीन महिला सब इंस्पेक्टरों को भी सौंपी गयी जिम्मेदारी

तीन महिला सब इंस्पेक्टरों को भी सौंपी गयी जिम्मेदारी मुख्य संवाददाता, गया जी. जिले के 21 थानों में नये थानाध्यक्षों की तैनाती की गयी है. एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि डेल्हा थाने में पोस्टेड सब इंस्पेक्टर खुशबू कुमारी को महिला थानाध्यक्ष, पुलिस लाइन में पोस्टेड सब इंस्पेक्टर रश्मि कुमारी को गेहलौर थानाध्यक्ष व सब इंस्पेक्टर निशा कुमारी को सरबहदा थानाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावे पुलिस लाइन में पोस्टेड इंस्पेक्टर धनंजय कुमार को आमस थानाध्यक्ष, इंस्पेक्टर मुकेश कुमार टू को खिजरसराय थानाध्यक्ष, सब इंस्पेक्टर सिंटू कुमार को लुटुआ थानाध्यक्ष, सब इंस्पेक्टर सचिन कुमार को भदवर थानाध्यक्ष, सब इंस्पेक्टर शमशेर आलम को छकरबंधा थानाध्यक्ष, सब इंस्पेक्टर श्रवण कुमार राम को धनगाई थानाध्यक्ष, सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार को गुरारू थानाध्यक्ष, सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार राव को आंती थानाध्यक्ष, सब इंस्पेक्टर पीयूष कुमार जायसवाल को मऊ थानाध्यक्ष, सब इंस्पेक्टर उमेश राम को पाइबिगहा थानाध्यक्ष, सब इंस्पेक्टर बसंत कुमार राय को टनकुप्पा थानाध्यक्ष, सब इंस्पेक्टर नीलेश कुमार को सिंधुगढ़ थानाध्यक्ष बनाया गया है. रामपुर थाने में पोस्टेड सब इंस्पेक्टर रविकांत कुमार को सोहैल थानाध्यक्ष, पंचानपुर थाने में पोस्टेड सब इंस्पेक्टर पदमाकर उपाध्याय को पंचानपुर थानाध्यक्ष, डोभी थाने में पोस्टेड सब इंस्पेक्टर सत्यम कुमार को अलीपुर थानाध्यक्ष, शेरघाटी थाने में पोस्टेड सब इंस्पेक्टर शिवम कुमार को चाकंद थानाध्यक्ष, कोंच थाने में पोस्टेड सब इंस्पेक्टर शिवनंदन कुमार को गुरपा थानाध्यक्ष और बोधगया में पोस्टेड सब इंस्पेक्टर संदीप चौहान को मगध विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष के रूप में तैनात किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >