नेपाल बाढ़ में लापता भारतीय श्रद्धालुओं की सलामती की दुआ, गया जी में कैंडल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि

नेपाल में बाढ़ की विभीषिका में जान गंवाने वाले लोगों को गया जी में भाजपा नेताओं ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी. तिब्बत सीमा से लगे क्षेत्रों में आई विनाशकारी बाढ़ में कई भारतीय श्रद्धालु लापता हो गए हैं.

Nepal Flood Indian Pilgrims : नेपाल में बाढ़ विभीषिका व भीषण त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में गया जी में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा व अन्य कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में अपनों को खोने वाले परिवारों का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता. ऐसी विपरीत परिस्थितियों में मानवता और संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना हम सभी का कर्तव्य है.

उन्होंने भगवान विष्णु से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिवारों को यह अपार दुःख और कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

तिब्बत सीमा से लगे नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में बाढ़ से भारी तबाही

डॉ मिश्रा ने कहा कि तिब्बत सीमा से लगे नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में बुधवार को आयी भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी. अचानक आयी बाढ़ और तेज जलप्रवाह के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं.

Also Read : बोधगया के प्राचीन श्रीजगन्नाथ मंदिर का प्रबंधन अब मठ के हाथ, धार्मिक न्यास पर्षद ने जारी किया आदेश

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए भारतीय श्रद्धालु भी बाढ़ में लापता

इस प्राकृतिक आपदा में कई भारतीय नागरिकों के भी लापता होने की सूचना है. बताया जा रहा है कि लापता भारतीयों में कुछ श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे, जो अचानक आयी भीषण बाढ़ की चपेट में आ गये और उनके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है.

हृदयविदारक घटना से देशभर के लोगों में चिंता और शोक का माहौल

इस हृदयविदारक घटना ने देशभर के लोगों को गहरे शोक और चिंता में डाल दिया है. इस भीषण प्राकृतिक आपदा में लोगों के लापता होने और कई लोगों के जान गंवाने की सूचना से हर कोई दु:खी है.

लापता श्रद्धालुओं की शीघ्र सकुशल वापसी के लिए ईश्वर से प्रार्थना

संकट की इस घड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने लापता भारतीय नागरिकों तथा उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की. उन्होंने कहा कि अपनों के लापता होने का दर्द अत्यंत पीड़ादायक और असहनीय है.

इस कठिन समय में सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि लापता सभी भारतीय श्रद्धालुओं की शीघ्र सकुशल वापसी हो.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नीरज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >