महाबोधि मंदिर पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग, भिक्षुओं ने खादा भेंट कर किया स्वागत

Myanmar President: म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग शनिवार सुबह करीब 10:15 बजे विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर पहुंचे. मंदिर पहुंचने पर बौद्ध भिक्षुओं ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया.

Myanmar President: (बोधगया से कलेंद्र प्रताप की रिपोर्ट)
म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग शनिवार सुबह करीब 10:15 बजे विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर पहुंचे. मंदिर पहुंचने पर बौद्ध भिक्षुओं ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया. महाबोधि मंदिर के केयरटेकर डॉ. भिक्षु दीनानंद और डॉ. भिक्षु मनोज ने उन्हें खादा भेंट कर अभिनंदन किया.

गर्भगृह में की पूजा-अर्चना

मुख्य सुरक्षा द्वार से राष्ट्रपति पैदल ही महाबोधि मंदिर परिसर में प्रवेश किए. उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर पूजा-अर्चना की. इस दौरान राष्ट्रपति ने भगवान बुद्ध को खीर अर्पित की तथा चीवर चढ़ाकर श्रद्धा व्यक्त की.

पवित्र बोधिवृक्ष के समक्ष लगाया ध्यान

पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति मंदिर के पीछे स्थित पवित्र बोधिवृक्ष के पास पहुंचे. वहां उन्होंने श्रद्धापूर्वक नमन किया और कुछ समय तक ध्यान भी लगाया. इसके साथ ही उन्होंने मंदिर की परिक्रमा की. मंदिर प्रबंधन की ओर से उन्हें महाबोधि मंदिर के इतिहास, धार्मिक महत्व और परिसर से जुड़ी विभिन्न जानकारियां भी दी गईं.

सुजाता मंदिर का भी करेंगे भ्रमण

महाबोधि मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद राष्ट्रपति वेलकम होटल जाएंगे. इसके बाद उनका काफिला बकरौर गांव स्थित सुजाता मंदिर पहुंचेगा, जहां वे पूजा-अर्चना करेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर करीब 2:30 बजे वे गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे लौटेंगे, जहां से उनका विशेष विमान दिल्ली के लिए रवाना होगा.

सुरक्षा के घेरे में पूरा बोधगया

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बोधगया में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं. महाबोधि मंदिर में उनके पूजा-अर्चना कार्यक्रम के दौरान आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी गई. मंदिर परिसर को सुरक्षा के कड़े घेरे में रखा गया है.

महाबोधि मंदिर में सवा घंटे तक की पूजा अर्चना

बोधगया दौरे पर आए म्यांमार के राष्ट्रपति ने शनिवार को महाबोधि मंदिर में लगभग सवा घंटे से अधिक समय तक पूजा-अर्चना और दर्शन किया. मंदिर पहुंचने के बाद वह सबसे पहले गर्भगृह में गए, जहां उन्होंने भगवान बुद्ध को नमन किया, खीर अर्पित की और चीवर चढ़ाया. इसके बाद उन्होंने फोटो सेशन में भाग लिया तथा महाबोधि मंदिर के प्रथम तल पर स्थित भगवान बुद्ध की प्रतिमा का भी विधिवत पूजा-दर्शन किया.

एयरपोर्ट से दिल्ली होंगे रवाना

पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति ने पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे कुछ देर ध्यान लगाया और वृक्ष को नमन किया. इसके बाद वह मंदिर परिसर स्थित मुचलिंद सरोवर पहुंचे, जहां उन्होंने मछलियों को दाना खिलाया. मंदिर की परिक्रमा करते हुए बाहर निकलने के बाद राष्ट्रपति बकरौर स्थित सुजाता मंदिर में पूजा-दर्शन के लिए रवाना हुए. सुजाता मंदिर के बाद उन्होंने महाबोधि मेडिटेशन सेंटर का भी दौरा किया और वहां म्यांमार के भिक्षु चन्द्रमुनी से कुछ देर बातचीत की. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेडिटेशन सेंटर से निकलने के बाद वह गया हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे, जहां से उनका विशेष विमान दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगा.

ट्रैफिक व्यवस्था में किया गया बदलाव

गया एयरपोर्ट से महाबोधि मंदिर और महाबोधि मंदिर से सुजाता मंदिर तक पूरे मार्ग पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए बोधगया में कई मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. हालांकि आवश्यक सेवाओं और स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ मार्गों पर नियंत्रित आवाजाही की अनुमति दी गई है.

Also Read: गया एयरपोर्ट पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति, महाबोधि मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >