गया जी में निगमकर्मियों की हड़ताल खत्म, 8 दिन बाद शहर से 4000 टन कचरा हटाने का अभियान शुरू

गया नगर निगम में आठ दिनों से चल रही कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है. गुरुवार को समझौते के बाद शहर से 4000 टन कचरा हटाने का सघन अभियान शुरू किया गया है. कचरा जमा होने से उत्पन्न समस्याओं से निपटने के लिए कई शिफ्ट में काम किया जा रहा है.

Gaya Nagar Nigam Strike : पिछले आठ दिनों से चल रहा निगमकर्मियों का हड़ताल समाप्त हो गया है. गुरुवार को समाप्ति की घोषणा पटना में होने के बाद भी निगमकर्मियों ने शाम को सफाई का काम शुरू करने से इसलिए मना कर दिया कि समझौता का पत्र नहीं निकला था.

ऐसे निगम में तैनात सफाई के लिए एजेंसी ने गुरुवार की शाम से सफाई विभिन्न जगहों पर शुरू कर दी है. निगम के स्वच्छता पदाधिकारी शुभम कुमार ने बताया कि एजेंसी की ओर से काम शुरू कर दिया गया है.

आठ दिनों का कचरा जमा होने के कारण कई शिफ्ट में कचरे का उठाव करवाना होगा. इसके लिए दिशा निर्देश दिया गया है. निगम के संबंधित कर्मी इसमें लग गए हैं. शहर में लगभग 4000 टन कचरा जमा हो गया है. हड़ताल समाप्त होने के बाद निगम के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है.

पार्षद द्वारा खुद शुरू की गई सफाई

पार्षद ने शुरू कर दी गई थी सफाई. वार्ड नंबर 29 के पार्षद रणधीर कुमार गौतम ने आसपास के लोगों को साथ लेकर गुरुवार की सुबह कई जगहों पर सफाई की. पार्षद ने बताया कि हड़ताल के चलते हर जगह कचरे का अंबार लग गया है. इसके चलते उन्हें ही सड़क पर उतरना पड़ा है. लोगों का भी इसमें साथ मिल रहा है.

Also Read : गया जी के विष्णुपद मंदिर समेत 60 स्थानों का फायर ऑडिट, 40 भवनों में मिली अग्नि सुरक्षा की कमी

पार्षद की प्रतिक्रिया और वार्ड की स्थिति

उनका वार्ड बड़ा होने के चलते हर जगह से लोग शिकायत करने पहुंच रहे हैं. सफाई समाज का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है. उन्होंने बताया कि लोगों की सुरक्षा पार्षद का सबसे बड़ा कर्तव्य होता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra Mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >