भाषण में अंकित, निकिता व गुड़िया ने मारी बाजी

भाषण में अंकित, निकिता व गुड़िया ने मारी बाजी

एमयू में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

वरीय संवाददाता, बोधगया. मगध विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग एवं परामर्श प्रकोष्ठ की ओर से आइक्यूएसी के तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों व महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो दीपक कुमार तथा डॉ श्रीनिवास सम्मिलित थे. परिणामों की घोषणा के अनुसार, प्रथम स्थान अंकित कुमार पाठक (दाउदनगर कॉलेज), द्वितीय स्थान निकिता नंदिनी (फिजियोथेरैपी विभाग, मगध विश्वविद्यालय) एवं तृतीय स्थान गुड़िया कुमारी (दाउदनगर कॉलेज) ने प्राप्त किया. सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किये गये. कार्यक्रम का संचालन डॉ हिमालय तिवारी ने किया तथा आयोजन डॉ श्वेता गोयल व आलोक रंजन ने किया. इस अवसर पर प्रो सुनीति सुमन, प्रो सुप्रीति सुमन, डॉ मीनाक्षी, डॉ प्रगति, डॉ रवींद्र सिंह एवं डॉ प्रभात रंजन उपस्थित रहे. मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो सुनीति सुमन ने विद्यार्थियों के उत्साह व बौद्धिक अभिव्यक्ति की सराहना की. कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALENDRA PRATAP SINGH

KALENDRA PRATAP SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >