MPs Bodh Gaya Cultural Program : संसदीय स्थायी समिति, परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति के अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के क्रम में समिति के सांसद व सम्मानित सदस्यों ने महाबोधि मंदिर का दर्शन किया, जहां उन्होंने मंदिर परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन के साथ पवित्र बोधि वृक्ष का अवलोकन किया तथा बौद्ध धर्म एवं बोधगया की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संबंध में जानकारी प्राप्त की.
अध्ययन भ्रमण में शामिल प्रमुख सांसद
इस अध्ययन भ्रमण में संसदीय स्थायी समिति के सभापति संजय कुमार झा सहित सुधा मूर्ति, गोला बाबूराव, मोहम्मद नादिमुल हक, जग्गेश, के. श्रीदेवसिंह झाला, एस. कल्याणसुंदरम, एस. फांगनोन कोन्याक, सुरेंद्र सिंह नागर, इमरान प्रतापगढ़ी, मियां अल्ताफ अहमद, प्रदान बरुआह, आर.के. चौधरी, अनिल फिरोजिया, तापिर गाओ, विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी, राहुल कस्वां, जून मालियाह, अजय कुमार मंडल, के.ई. प्रकाश, राजीव प्रताप रूडी, डॉ. एम.पी. अब्दुस्समद समदानी, कुमारी सेलजा, अविमन्यु सेठी, अनुराग शर्मा, सुरेश कुमार शेटकर, तेंगेला उदय श्रीनिवास, देवेश चंद्र ठाकुर, अमरसिंग तिस्सो, मनोज तिवारी एवं के.सी. वेणुगोपाल उपस्थित रहे.
सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बिहार गौरव गान की प्रस्तुति
इस अवसर पर संसदीय स्थायी समिति के सदस्यों एवं अतिथियों के सम्मान में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत को आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया और इस दौरान बिहार गौरव गान सहित बिहार की लोक परंपरा, कला, संस्कृति एवं विरासत पर आधारित गायन तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं.
कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना और उत्साहवर्धन
कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मनोहारी कार्यक्रमों में बिहार की विविध लोक परंपराओं एवं सांस्कृतिक समृद्धि की झलक देखने को मिली, जिसे संसदीय स्थायी समिति के सदस्यों एवं उपस्थित अतिथियों ने काफी सराहा और उन्होंने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की प्रशंसा करते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया.
Also Read : गया जी से बैंकॉक जाना होगा आसान, CM सम्राट चौधरी ने बताया कब से शुरू होगी सीधी फ्लाइट
गया और बोधगया की ऐतिहासिक एवं पर्यटन विरासत से परिचय
उल्लेखनीय है कि इस अध्ययन भ्रमण के माध्यम से सदस्यों को गया एवं बोधगया की ऐतिहासिक, धार्मिक, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के साथ-साथ जिले के महत्वपूर्ण पर्यटन एवं सांस्कृतिक स्थलों की विशेषताओं से अवगत कराया जा रहा है.
