बाराचट्टी. मोहनपुर थाने की पुलिस ने विभिन्न इलाकों से नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि चौआरी गांव से सुदामी देवी, बालेश्वर प्रसाद, राज रोशन, भगवानपुर से भगवान साव, अनिल साव, निदानी से राज कुमार सिंह, सीता सिंह, बारा से मुन्ना सिंह व पथुलवा से प्रमोद यादव को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गये सभी लोग एक मामले में आरोपित थे और फरार चल रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
