थाईलैंड में गोल्ड मेडल जीतने वाले मो विलदान सम्मानित

गया न्यूज : सातवां वर्ल्ड ओपन कराटे चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल झटके

गया न्यूज : सातवां वर्ल्ड ओपन कराटे चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल झटके

प्रतिनिधि, आमस.

महज 10 वर्ष की उम्र में मो विलदान अजुम्मर ने थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित सातवां वर्ल्ड ओपन कराटे चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल जीत कर अपने वतन का नाम रोशन किया है. मो विलदान को ऐतिहासिक सफलता मिली है. आमस प्रखंड के हमजापुर में एक समारोह आयोजित किया गया और विलदान को फूल माला पहना कर हौसला बढ़ाया गया. हमजापुर निवासी विलदान के मामा इंजीनियर जफर कैफी उर्फ पिंकू ने बताया कि विलदान कोलकाता के एक स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता है और कोलकाता में कोचिंग के दौरान चयनित होकर अपने कोच प्रो एमए अली के साथ थाईलैंड गया था. बेटे की शानदार सफलता से खुश मां जरी फातमा और पिता मो शहजाद सुल्तान ने बताया कि विलदान सिर्फ नौ महीने से कराटा की कोचिंग कर रहा है और काफी कम समय में बेहतर प्रदर्शन कर अपने देश का नाम रोशन किया है. मो विलदान अगले वर्ष जनवरी में इंडोनेशिया भी जाने वाला है. आमस प्रमुख लड्डन खान, समाजसेवी इमरान अली, एसके उल्लाह, राजद नेता वसीम अकरम, जफर कैफी, शिक्षक मिन्हाज अहमद, मो अली, इमरोज अली और मो अनवर आदि ने मो विलदान को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मंच का संचालन मिन्हाज अहमद ने किया. इस अवसर पर फिरोज आलम, मो बॉबी, मास्टर बशीर अंसारी, शिकोह अल्बदर, जमशैद खान, असलम खान, वसीमूल हक, मंजर इमाम, कैफुल वरा, सैयद रजा, शहनवाज आलम, शाहिद अंसारी, मो सैफ, मो ज़हीन, आबिद, दानिश और कामिल आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >