गया जी के गुरुआ बाइपास रोड स्थित लोजपा (आर) कार्यालय में रविवार की देर शाम पार्टी के वरिष्ठ नेता सह विधान पार्षद (एमएलसी) अशरफ अंसारी के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार ने उन्हें अंगवस्त्र और बुके भेंट कर सम्मानित किया.
कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की. इस मौके पर एमएलसी अशरफ अंसारी ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की.
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और उनके प्रयास से ही पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत बनाया जा सकता है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उसके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही.
कार्यकर्ताओं और नेताओं की रही भारी मौजूदगी
कार्यक्रम में लोजपा (आर) के प्रदेश महासचिव युवा अमित सिंह, मुखिया अजहर आलम, प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, रंधीर सिंह, संदीप पासवान उर्फ पत्थर सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय साव, प्रखंड उपाध्यक्ष रविंद्र चौधरी और सोनू कुमार समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे.
सभी ने मिलकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और क्षेत्र के विकास के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया.
